लोहरदगा, अप्रैल 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर लोहरदगा डिवीजन क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और जुर्माना भी लगाया गया। सेरंगहातू गांव निवासी सुनील साहू, रामकेश्वर साहू और धनेश्वर साहू पर बिजली चोरी के आरोप में प्रत्येक पर 16 हजार दो रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सदर थाना क्षेत्र के भठखिजरी निवासी देवंती देवी, राम नंदन साहू, इटा गांव निवासी उमेश साहू तथा बीएस कॉलेज स्टेडियम के पास रहने वाले बिंदेश्वर उरांव प्रत्येक पर 12 हजार दो रुपये का जुर्माना लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गुरूवार सुबह करीब 10:30 बजे सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप के नेतृत्व में बिजली चोर...