दरभंगा, मार्च 13 -- बिरौल। स्थानीय ग्रामीण विद्युत प्रशाखा की ओर से बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग गांवों से पांच उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा गया। इसको लेकर विभाग के कनीय अभियंता नवीन कुमार के आवेदन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस छापेमारी दल की कार्रवाई सहायक विद्युत अभियंता प्रभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से की गयी जिसमें कनीय अभियंता राकेश कुमार और अन्य कर्मी शामिल थे। जांच के दौरान पाया गया कि इन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन पहले ही बकाया राशि के कारण काट दिया गया था, लेकिन बिना बकाया चुकाए और बिना आरसी कटवाए ये लोग अवैध तरीके से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे।सबसे अधिक जुर्माना रूपनगर गांव के अनीता देवी पर लगाया गया है। उन पर बकाया राशि 26 हजार 067 रुपए के अतिरिक्त जुर्माना...