लोहरदगा, अप्रैल 7 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी कर पांच लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुडू के सहायक अभियंता मोहम्मद जीशान अहमद के नेतृत्व में सढ़ाबे गांव में छापेमारी की गई। सढ़ाबे गांव निवासी एतवा उरांव के पुत्र पुरन उरांव, बुधवा उरांव के पुत्र सुनील उरांव, कंदरा उरांव के पुत्र सुखराम उरांव, बिरसा उरांव के पुत्र मंगलदेव उरांव और दुखन साहू के पुत्र प्रकाश साहू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। छापेमारी दल में तकनीकी सहायक कौशल किशोर राम, दिनेश कुमार, मानव दिवस कर्मी, मजुल अंसारी सहित थाना के सशस्त्र बल व विद्युत कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...