बक्सर, फरवरी 26 -- डुमरांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार मोहल्ले में बिजली आपूर्ति प्रशाखा डुमरांव के कनीय अभियंता मो. इम्तेयाज हुसैन के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करने के आरोप में एक उपभोक्ता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुये जुर्माना लगाया गया। उपभोक्ता पर कुल 4573 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...