आरा, जनवरी 2 -- जगदीशपुर, निसं। भोजपुर के आयर में बिजली चोरी के खिलाफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की गयी है। मामला आयर थाना क्षेत्र के अशुधन गांव का है। जहां एक उपभोक्ता पहले से चोरी से बिजली उपभोग करने के केस में नामजद होने के बावजूद बाज नहीं आया। कंपनी के छापेमारी दल ने आरोपी दीपक सिंह को उसके वेल्डिंग वर्कशॉप पर सीधे सर्विस लाइन से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग करते पकड़ा। वर्कशॉप का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। पूर्व में कनेक्शन काटे जाने के बावजूद आरोपी के अवैध रूप से ऊर्जा का उपभोग करने से मौके पर ही 518 वाट का भार मिला। भारी-भरकम वेल्डिंग मशीनें चलती पायी गई। इसके बाद 93,288 रुपये का जुर्माना ठोंका गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.