बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। कटिया डालकर बिजली चोरी के मामले में तौकीर रजा के चार करीबियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किये गए थे। इन चारों से 1,04,23,842 रुपये की वसूली होनी है। चारों बकायेदारों को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। इसके बाद वसूली की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। सुर्खा बानखाना निवासी वसीम खान पुत्र हाजी मुल्ला लियाकत की 15,39,076 रुपये, मोनीश खान पुत्र हरुन मियां की 22,29,739 रुपये की, बरकात रजा खान पुत्र बाबू खान की 39,62,369 रुपये की और अमान रजा खान पुत्र मोहम्मद नदीम की 26,92, 658 रुपये की आरसी पूर्व में जारी की गई थी। इन चारों के ऊपर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 के अन्तर्गत कटिया डालकर सीधे बिजली चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। आठ अक्टूबर को संग्रह अमीन ने चारों बकायेदारों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए थे। उसके खिलाफ ...