सीवान, मार्च 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाते हुए नौ लोगों को पकड़ा है। इस मामले में बिजली कंपनी के जेई नदीम हसन के आवेदन पर गुरुवार को 9 लोगों के खिलाफ चोरी से बिजली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर अवैध रूप से चोरी कर बिजली जलाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...