पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आदेशानुसार सहायक विद्युत अभियंता दामोदर कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड, पनेरी बांध, अकराही, चैनपुर व भडगांवा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इसमें 10 लोगों को बिजली चोरी कर जलाते हुए पकड़ा गया। सभी के घर से बिजली चोरी के उपकरण जब्त करते हुए सोमवार के देर शाम में चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। सहायक विद्युत अभियंता दामोदर कुमार रंजन ने बताया कि छापामारी अभियान के क्रम में 13 लोगों विद्युत चोरी कर चलाते हुए पकड़े गए हैं। यह भी पढ़ें- चौका : बिजली चोरी में पांच पर प्राथमिकी, एक लाख का जुर्माना सभी पर अधिकतम 6500 व न्यूनतम 3500 अतिरिक्त फाइन लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग ब...