दरभंगा, मई 10 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल के मनसारा गांव में विद्युत विभाग के धावा दल ने छापेमारी कर दो व्यक्ति को बिजली की चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा और उसके खिलाफ स्थानीय बडगांव थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करायी है। कनीय अभियंता बिजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिन लोगों के विरूद्ध बिजली की चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी गयी है वे दोनों पिता-पुत्र हैं। बडगांव थानाध्यक्ष ने बिनीता कुमारी ने बताया कि कनीय अभियंता बिजेन्द्र प्रसाद की लिखित शिकायत पर मनसारा गांव निवासी मोहम्मद मंसूर व समसे आलम के विरुद्ध बिजली की चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...