गोपालगंज, फरवरी 12 -- थावे। बिजली कंपनी की टीम ने गुरुवार को पैठानपट्टी गांव में बिजली चोरी के मामले में दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि के कारण जिन उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया था, वे अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कनीय विद्युत अभियंता शेख परसा दर्शन कुमार ने बताया कि मोहम्मद इंतहार मियां द्वारा 8,557 रुपए और अतुल कुमार द्वारा 44,983 रुपए की राजस्व क्षति पहुंचाई गई है। इस संबंध में दोनों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी अभियान में मानव बल के रूप में नीरज कुमार पटेल, नौशाद आलम और सद्दाम हुसैन सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.