मधेपुरा, मार्च 15 -- कुमारखंड। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुमारखंड नार्थ के जेई ने श्रीनगर थाना में तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ पूर्व का बकाया भुगतान किए बगैर चोरी छिपे बिजली जलाने को लेकर केस दर्ज कराया है। जेई सुजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगरवाड़ा पंचायत के वार्ड 3 व 4 में उनके नेतृत्व में छापामारी की गई। वहां वार्ड 3 में एक और वार्ड 4 में दो लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इससे कंपनी को करीब 60 हजार रुपये से अधिक के राजस्व की क्षति हुई है। जेई ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि जेई द्वारा बिजली चोरी कर जलाने को लेकर आवेदन दिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...