गिरडीह, फरवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाकर अवैध ढंग से बिजली चोरी करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बिजली विभाग जमुआ के सहायक अभियंता रामसुंदर राम ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से एलटी लाइन में बिजली चोरी करते हुए छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। अभियान में सरफराज आलम, सोनु सुमन, राजीव कुमार, अमित मिश्रा, रोहित कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...