मुंगेर, फरवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा शामपुर के जेई पप्पू कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में जेई ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में जेई पप्पू कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को छापेमारी दल के द्वारा बौखरा गांव निवासी हित नारायण चौधरी के पुत्र राजेश कुमार चौधरी के परिसर में जांच किया गया। जांच के दौरान उनके द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी। जिसकी प्राथमिकी हवेली खड़गपुर थाना में दर्ज करायी गयी। इस मामले को लेकर राजेश कुमार चौधरी के द्वारा 25 फरवरी को मोबाइल से मेरे सरकारी नंबर पर कॉल कर गाली गलौच कर डराया धमकाया एवं जान से मारने की धमकी दी गई। जिसका कॉल रिकॉर्ड कर आवेदन के साथ संलग्न...