बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- बिजली चोरी का लगा 1.32 लाख का जुर्माना, हार्ट अटैक से प्रौढ़ की मौत परिजनों का आरोप, पोल से टूटे तार को जोड़ने पर कर दिया चोरी का मुकदमा बिजली बोर्ड के एसडीओ ने कहा, बिजली चोरी करने पर ही लगाया गया था जुर्माना फोटो 11 शेखपुरा 02 - बुधौली मोहल्ले में मौत पर मातम मनाते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली चोरी के मामले में 1.38 लाख का जुर्माना लगाए जाने से परेशान एक प्रौढ़ की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। घटना शहर के बुधौली मोहल्ले की है। मृतक 52 साल के गणेश विश्वकर्मा हैं। मृतक के पुत्र संदीप कुमार और कन्हैया कुमार ने बिजली बोर्ड पर झूठा मुकदमा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दशहरा पर्व में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली खम्भा से घरेलू कनेक्शन वाला तार टूट गया था। शिकायत के बाद भी काफी दिनों तक तार नहीं जोड़...