आजमगढ़, मार्च 20 -- बिलरियागंज। बिजली विभाग की टीम ने शहाबुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव के माज पुत्र इफ्तेखार को मीटर से बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने उसके खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...