मथुरा, जून 3 -- जिन क्षेत्रों ट्रांसफार्मर डैमेज एवं बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं उन क्षेत्रों में नजर रखना शुरू कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दरेसी के मनोहरपुरा क्षेत्र में विद्युत विजिलेंस एवं शहरी रेड्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। चोरी की लाइट ई रिक्शा चार्ज होते मिले। आरओ प्लांट भी डायरेक्ट चल रहा था। टीम ने यहां से अवैध केबलों को जब्त किया। वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई। टीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पिछले कुछ समय से दरेसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। यह भी पढ़ें- कटिया लगाने पर चार लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज बार-बार फॉल्ट और केबल जल रही थी। इस फीडर पर लोड भी अधिक था। एसई शहरी मुदित तिवारी ने...