औरंगाबाद, मार्च 12 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के चन्दौली गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी की और एक पतल निर्माण फैक्ट्री में चोरी से बिजली जलाने का खुलासा किया। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक अभियंता शिवरतन लाल ने किया। टीम ने जांच के दौरान पाया कि गांव में एक पतल निर्माण फैक्ट्री बिजली चोरी कर अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि चन्दौली निवासी फैक्ट्री मालिक जयराम चौधरी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उनके विरुद्ध 52219 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और मदनपुर थाने में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। इसी दौरान गांव में युगेश्वर पासवान को बकाया बिजली बिल के बावजूद तार जोड़कर चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिस पर 6064 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं युगल पासवान भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.