वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने दालमंडी में बिजली चोरी प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मंगलवार को वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय को चौक उपकेंद्र के अभियंताओं और बिजली चोरी कराने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता ने मच्छोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता से दोबारा जांच आख्या तलब की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर 25 मार्च को दालमंडी के दुकानदार को कटिया मारकर बिजली चोरी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दुकानदार को यह कहते सुना गया कि वह चौक उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी की शह पर कटिया मारता है। बदले में वह उसे हर महीने सुविधा शुल्क देता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। मामले में छापेमारी के बाद कार्रवाई हुई। जेई ने दुकानदार...