सीतापुर, मार्च 19 -- केसरीगंज, संवाददाता। बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता के निर्देश पर बिसवां खंड के अंतर्गत तीनों उपखंड बिसवां, लहरपुर और हरगांव में स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट कंज्यूमर्स की रिचेकिंग की गई। जिसमें दो उपभोक्ता मीटर से पहले बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पाए गए। ऐसे में विभाग द्वारा दोनों उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। जबकि सात उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराकर अपनी सप्लाई चालू करा ली। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आंचल मिश्रा ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान लोगों को स्मार्ट मीटर रिचार्ज के संबंध में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। साथ ही चेकिंग के दौरान एक लाख से अधिक का राजस्व भी प्राप्त किया गया है।

ह...