गाज़ियाबाद, जून 9 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को दो टीम बनाकर अलग-अलग कॉलोनियों में छापेमारी की। इस दौरान 24 लोगों को कटिया डालकर चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और विजिलेंस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।अधिशासी अभियंता रूप नगर मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और विजिलेंस के साथ संयुक्त रूप से दो टीम बनाई गई। एक टीम ने ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की पूजा कॉलोनी, खुशहाल पार्क, मिन्नत कॉलोनी और पावी सादकपुर गांव में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए नौ लोगों को पकड़ा। दूसरी टीम ने बलराम नगर क्षेत्र के कोट कस्बा चौकी क्षेत्र, टोली मोहल्ला, इकराम नगर और अपर कोट...