खगडि़या, जून 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने बिजली जेई भगीरथ झा की लिखित शिकायत पर पीरनगरा गांव के तीन एवं तेलिहार गांव के एक उपभोक्ता पर बिजली चोरी करने एवं चोरी हुई राजस्व की वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक गत सोमवार को बिजली जेई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर पंद्रह में यहां छापेमारी कर टोका लगाकर बिजली चोरी करने, इसी गांव के एक व्यक्ति को स्मार्ट मीटर के इनकमिंग तार मे बिजली तार जोड़कर बिजली चोरी करने एवं तेलिहार पंचायत के इकसठ बासा निवासी मणिकांत सिंह को टोका लगाकर अवैध तरीके से बिजली चोरी करने का दोषी था। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने के आरोप में चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया...