समस्तीपुर, मार्च 27 -- खानपुर। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा खानपुर के कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में विद्युत चोरी रोकने के लिये नत्थूद्वार, दिनमानपुर दक्षिणी, खानपुर उत्तरी, पंचायतों में छापेमारी की गयी। इस दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। इन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी टीम में धीरज चंद्र, शंकर महतो, राजाराम झा, रंजन याजी, अजीत कुमार, चंदन शर्मा, तपेश्वर पंडित, अजय सहनी, चमन कुमार, श्याम सुंदर मंडल, अनिल मंडल, टुनटुन सहनी, अबू मोहम्मद को शामिल किया गया है। कनीय अभियंता ने बताया कि खानपुर में खराब उपकरणों के कारण बार-बार फीडर ट्रिप हो जाता था। जिससे बिजली आपूर्ति में कठिनाई हो रही थी। सभी फीडर के ब्रेकर को बदल दिया गया है। लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए पावर ट्रांसफार्मर से पांच एमभीए हटा कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.