फतेहपुर, अप्रैल 7 -- खखरेरू, संवाददाता कनपुरवा उपकेंद्र के तहत बिजली विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व प्रधान सहित चोरी करते पाए जाने वाले 14 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।प्रभारी जेई धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपकेंद्र के तहत आने वाले कस्बा सहित रक्षपालपुर, केवटमई में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की। विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में कई लोग चोरी से दुकानों का संचालन करते पाए गए जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि सड़वापर में पूर्व प्रधान भुल्लू की पांच दुकाने बिना कनेक्शन के ही कटिया डालकर संचालित की जा रही थीं जिसमें एक किलोवाट का भार चलते पाया गया। वहीं केवटमई में मुन्ना दुबे द्वारा सबमर्सेबल में 746 वाट की चोरी पाई गई, जबकि कपिल लोधी की दो दुकानों पर एक किलोवाट की चोरी पाई गई। इसी प्रकार नगर के तौ...