इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। बिजली विभाग की टीम ने विजिलेंस को साथ में लेकर चेकिंग अभियान चलाया तो पांच उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी प्रथम नवनीत कुमार व अवर अभियंता रतन भूषण ने शहर के मोहल्ला अकाल गंज और पचराहा में अभियान चलाया। इसमें पांच घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और बिजली थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...