अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा। अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र सासनीगेट से संबद्ध फीडर शाहपाड़ा क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनमें नूर आलम, इमरान व आमिर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...