गढ़वा, अप्रैल 9 -- चिनिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रणपुरा, मसरा और बेता गांव में बिजली विभाग द्वारा ऊर्जा चोरी करने के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में चार लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली चोरी करते जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मसरा गांव निवासी दरोगा चौधरी शामिल हैं। उनपर 9800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसी गांव के पकड़े गये महेंद्र सिंह भी 9800, रतनपुरा गांव निवासी राजेश कुमार साहू पर 13500 का जुर्माना लगया गगया। वह घरेलू विद्युत कनेक्शन से अवैध रूप से अपने दुकान में बिजली का उपयोग कर रहे थे। वहीं बेता गांव निवासी जगनारायण सिंह पर 8700 आर्थिक स्थिति का दंड लगाया गया है। उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ थाना में नामजद ककेस दर्ज कराया गया हैै। मौके पर कनीय अभियंता दीपक कुमार, विभाग के सिकंदर कुमार, बिजली कर...