भदोही, दिसम्बर 13 -- भदोही, संवाददाता। बकाया वसूली एवं बिजली चोरी को लेकर विभाग सख्त हो गया है। बैठक में सही जबाव ना देने पर सुरियावां के एसडीओ आशुतोष कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि बिजली बिल राहत योजना को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक डिस्कामों के उपखंड अधिकारियों के साथ गत दिनों हुई थी। समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत वितरण खंड भदोही में बिजली बिल राहत योजना के तहत चोरी के प्रकरणों में प्राप्त प्रगति एवं योजना में पात्र उपभोक्ताओं की संख्या, बिजली चोरी के मामले में पंजीकृत के मामलों में जानकारी नहीं दे पाए। ऐसे में आशुतोष यादव उपखंड अधिकारी द्वितीय, सुरियावां को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, विभागीय कदम से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंद...