इटावा औरैया, मार्च 8 -- बिजली की विजिलेंस की टीम व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बकेवर कस्बा और नगला मिलक गांव में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 19 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया जिनके विरुद्ध बिजली विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई। रविवार को सुबह विजिलेंस टीम व बकेवर बिजली घर की टीम ने बिजली चोरों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया। अभियान को लेकर इलाके में खलबली मची रही। इस दौरान बकेवर कस्बा के कई मुहल्लों में भोर में ही चोरी से बिजली जलाने वालों की जाँच की गई। इस दौरान 19 लोगों को दोनों स्थानों से चोरी से बिजली जलाते हुए पाया गया है। अभियान में विजिलेंस प्रभारी भगवान दास, विजिलेंस अवर अभियंता आलोक कुमार एवं बकेवर अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए गए 19 लोगों के विरुद्ध बिजली ...