काशीपुर, मार्च 20 -- काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पीपलसाना में हुई बैटरी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। 10 मार्च की रात काशीपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर भोजपुर के आगे पीपलसाना क्षेत्र में रेलवे सिग्नल के बिजली घर से बैटरी चोरी की गई थी। इस मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू की। काशीपुर आईपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को दर्ज इस मामले में आरपीएफ काशीपुर, सीआईबी इज्जतनगर और लालकुआं की संयुक्त टीम को शुक्रवार शाम आरोपी मो अनीस, सुल्तान उर्फ डॉन, सूजल निवासी पीपलसाना और रिजवान निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.