बदायूं, मार्च 23 -- बिजली घरों पर बीबीसी मशीनों को लगाकर सुरक्षित कर दिया गया है। बिजली घरों पर मशीनें लगने से लो वोल्टेज आदि समस्या को दूर किया गया है। अब गर्मी के मौसम में अधिक लोड पर लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का मशीनों के द्वारा निस्तारण किया जायेगा। रविवार को बिजली घर सालारपुर नई तकनीकी की बीसीबी मशीनों से पूर्ण तरीके से लैस हुआ है। नया प्लांट लगने से बिजली घर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है। जिससे पहले ही विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बिजली घर की बीसीबी मशीन नई टेक्नोलॉजी वाली लगाई हैं।इन मशीनों से बिजली घर एवं क्षेत्र में लगें ग्रामीण फीडर, कृषि फीडर पर ट्रांसफार्मरों को‌ डैमेज न होने से सुरक्षित रहेंगें। आए दिन ट्रांसफार्मर डैमेज एवं लो वोल्टेज ट्रिपि...