बिजली घर में दो दिन से सड़ रहा मृत गोवंश, दुर्गंध से लोग बेहाल
इटावा औरैया, मई 8 -- इकदिल। कस्बे के बिजली घर उपकेंद्र परिसर में पिछले दो दिनों से एक आवारा गोवंश का शव पड़ा होने से हालात बदतर हो गए हैं। शव से उठ रही भयंकर दुर्गंध के कारण बिजली बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं और कर्मचारियों का वहां खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू इतनी तेज है कि आसपास के घरों तक फैल गई है, जिससे क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी कार्यालय में बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मामले की सूचना नगर पंचायत को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद मृत गोवंश को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शव नहीं हटाया गया तो संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.