रुडकी, मई 18 -- लक्सर, संवाददाता। बिजलीघर में अनुरक्षण कार्य के चलते क्षेत्र के लोगों को लगभग पांच घंटे विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। कटौती के चलते डेढ़ सौ से अधिक गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाहर होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गर्मी का सीजन शुरू होते ही विद्युत कटौती का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार को 132 केवी के गंगनौली स्थित बिजली घर पर अनुरक्षण का कार्य होने के चलते सुबह नौ बजे ही बिजली गुल हो गई। इसके बाद ग्रामीण व कस्बे वासी बिजली आने का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- बिजली घर पर मेंटेंनेस के चलते पांच घंटे गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...