मुरादाबाद, जुलाई 19 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में बिजली घर के चौकीदार की शनिवार रात किसी समय नुकीले हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पत्नी चाय लेकर पहुंची तब रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह पुलिस और डाग स्क्वायड के साथ मौके पा4 पहुंच गए। पुलिस ने जांच शरू कर दी है। अभी हत्या के कारण और हत्यारोपी दोनों का पता नहीं चल सका है। थाना कुंदरकी के गांव नानपुर निवासी करन सिंह गांव में स्थित बिजली घर पर चौकीदारी करते थे। साथ ही गन्ने के रास का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी फूलवती, दो बेटे प्रदीप और जीतू है। बताया गया कि बिजली घर के पास ही वहीं करन सिंह ने एक झोपड़ी बना रखी है। रात में वह झोपड़ी में सो जाते थे। शनिवार रात भी वह अपनी झोपड़ी में सोये थे। रात में ही किसी समय कि...