बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर बिजली घर में तैनात जेई विष्णु कुमार गंगवार के खिलाफ दो क्विंटल स्क्रैप बेचने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के 220 केवीए बिजली घर में विष्णु कुमार गंगवार अभियंता के पद पर तैनात थे। उन्होंने 25 नवंबर से 19 जनवरी तक बिजली घर में 2 क्विंटल स्क्रैप बेच दिया। सूचना उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन रामपुर बाग बरेली के एक्सईएन पंकज शर्मा ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर एक्सईएन पंकज शर्मा ने यह विष्णु कुमार गंगवार के खिलाफ बिजली के समान का स्क्रैप बेचे जाने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- बिजली घर के जेई पर स्क्रैप बेचने के आरोप पर मुकदमा इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया किजांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ह...