बिजली गुल हुई तो एआरटीओ कार्यालय का सर्वर सिस्टम हुआ बंद
मैनपुरी, जून 4 -- कलक्ट्रेट स्थित एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को बिजली गुल होने के बाद अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। जनरेटर समय पर चालू न होने से कार्यालय का पूरा कामकाज ठप पड़ गया और दर्जनों आवेदकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। जबकि जनरेटर कार्यालय में रखा रहा और उसे चालू नहीं किया गया। बाद में जब कार्यालय बंद करने का समय हुआ उससे 20 मिनट पहले जनरेटर चालू किया गया। गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद एआरटीओ कार्यालय का सर्वर सिस्टम बंद हो गया। बिजली न होने से कार्यालय की सभी सीटों पर कामकाज रुक गया और पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लगभग 60 से 70 आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय के बाहर भीषण गर्मी में लोग घंटों इंतज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.