गंगापार, जून 16 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण उमस और गर्मी के बीच सोमवार रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से कस्बा भारतगंज समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर की थकान के बाद जब लोग आराम करने की तैयारी कर रहे थे, तभी रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों की नींद उड़ गई और घरों में गर्मी व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया।घनी आबादी वाले भारतगंज कस्बे में बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ा। रात में लोग घरों की छतों और गलियों में टहलते नजर आए। भारतगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) प्रशांत श्रीवास्तव अपने कर्मचारियों के साथ देर रात तक फाल्ट तलाशने और उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई प्रशांत ...