गोड्डा, मई 31 -- महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने देशी जुगाड़ का अनोखा तरीका खोज निकाला है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के बाद तीन दिन से अंधेरे में डूबे गांवों में लौटी बिजली, विभाग ने युद्धस्तर पर किया कार्यसोलर जलमीनार का उपयोग क्षेत्र के कई गांवों में वर्षों से खराब पड़े सोलर जलमीनार, जो पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए थे, अब मोबाइल चार्जिंग के काम आ रहे हैं। जलमीनार से जुड़े सोलर पैनल अभी भी बिजली उत्पादन कर रहे हैं, जबकि जलापूर्ति व्यवस्था बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने उसी सौर ऊर्जा का उपयोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए शुरू कर दिया है। यह ...