भागलपुर, जून 2 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कजरा में बिजली गिरने से हुई युवक की मौत के कई माह बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा नहीं मिलने से उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।श्रीकिशुन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवीन दास एवं वार्ड सदस्य कन्हैया राज पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई माह में श्रीकिशुन पंचायत के श्रीघना बड़की गांव निवासी गरीब माँझी के पुत्र मनीष माँझी की आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। परिवार के मुख्य सहारे की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार को ...