कन्नौज, मई 7 -- भवानीपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र वेदराम राजपूत के मोहनपुर तिराहे स्थित मकान पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। परिजन घर के निचले हिस्से में सो रहे थे, तभी करीब 2:30 बजे तेज गरज-चमक के साथ बिजली सीधे मकान की छत पर आ गिरी। अचानक हुए तेज धमाके जैसी आवाज से पूरा मकान थर्रा उठा और परिजन सहम गए। बिजली गिरने के असर से मकान के लिंटर में जगह-जगह दरारें पड़ गईं, जबकि छत तक जाने वाली सीढ़ी का छज्जा भी टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद कुछ देर तक घर के भीतर भय और असहजता का माहौल बना रहा। बाद में परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाकर स्थिति देखी तो नुकसान की पुष्टि हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने और पीड़ित परिवार ...