साहिबगंज, मार्च 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चसगांवा नया टोला सोसो टोला में विगत बुधवार को बिजली गिरने सेशॉट सर्किट के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चसगांवा एवं यूएमएस नया टोला सोसो टोला का कम्प्युटर सिस्टम जल गया। तीन दिनों तक बैंक का कार्य बिल्कुल ठप रहा। ग्राहकों को रूपए के लेन-देन में काफी कठिनाई हुईI बैंक के सारे कार्यठप हो गएIवहीं यूएमएस नया टोला सोसो टोला का कम्प्युटर सिस्टम भी जल गया। बच्चों का कम्प्युटर की पढ़ाई ठप है। चसगांवा के महावीर साह, संजय साह, तारकेश्वर साह, इन्द्रजीत कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बैंक का कम्प्युटर सिस्टम जल्द बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.