कौशाम्बी, जून 26 -- कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज इलाके के शहजादपुर गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से पेड़ के नीचे बंधी दो गाय और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद राष्ट्रीय पक्षी मोर ने भी बिजली की चपेट में आने से दम तोड़ दिया।शहजादपुर गांव के रहने वाले रवि शंकर यादव ने अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे मवेशी बांधे थे। सुबह जब रिमझिम बारिश हो रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों गाय और बछड़े समेत राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तुरंत दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे हलका लेखपाल ने जांच पड़ताल की। उन्होंने रिपोर्ट एसडीएम सिराथू को सौंप दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...