सोनभद्र, अप्रैल 28 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में मंगलवार को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार तीनों युवक पेढ़ गांव से मिर्जापुर के कलवारी गांव जा रहे थे। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप कोल पुत्र संतोष कोल गांव के ही अपने दोस्त 18 वर्षीय प्रिंस कोल पुत्र पारसनाथ कोल और 18 वर्षीय गोलू पुत्र बिहारी के साथ बाइक से मिर्जापुर के कलवारी गांव जा रहे थे। जैसे ही वे घर से कुछ आगे बढे़ बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से ...