मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- शनिवार देर रात को दावत से वापस जाते समय रास्ते में बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर एत्मादपुर निवासी चरण सिंह के बेटे का रिश्ता था। देर रात 10:00 बजे के करीब दावत से चरण सिंह का दामाद कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी सुमित 30 अपनी बेटी सृष्टि 6 वर्ष के साथ गांव वापस आ रहा था। जैसे ही वह छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नजदीक पहुंचा, तो तेज मोड़ पर बाइक रोड किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता- पुत्री बेटी की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पर 1 वर्ष की एक बच्ची और है मृतक के दो ही बच्चे थे...