कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड के समीप शुक्रवार को एक ट्रक द्वारा बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी के लिखित आवेदन पर कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक, बिहार के सिरदला निवासी बलवीर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना में रखा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...