लखनऊ, जून 17 -- माल, संवाददाता। माल के सरथरा गांव में बाग में आम बीनने गए किसान करणवीर सिंह की बिजली के खंभे में करंट उतर आने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर वह अपने सात वर्षीय बेटे ऋत्विक के साथ बाग में थे, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। हाल ही में हुए जलभराव के कारण खंभे में करंट आ गया था, जिसकी चपेट में करणबीर आ गए। बेटे की सूचना पर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है, हालांकि परिजनों ने बिना किसी आरोप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...