गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने शनिवार को बक्शीपुर उपखंड पर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मियों ने निजीकरण की नीतियों को बिजली तंत्र को कमजोर और ध्वस्त करने वाली नीति बताया। संघर्ष समिति ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 पूरे बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की साजिश है, जिसका सीधा नुकसान किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और गरीब वर्ग को होगा। इस दौरान समिति के पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.