नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें दिल्ली की बिजली व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, सुशासन सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति देने पर चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के अनुसार बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के प्रदर्शन मानकों और ऑडिट तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई, ताकि उनके कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे तथा उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं मिल सके। दिल्ली सोलर नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। सरकारी भवनों और आवासीय क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर परियोजनाओं को तेजी से लागू करने पर बल दिया गया, जिससे दिल्ली स्वच्छ एवं न...