दरभंगा, फरवरी 6 -- कमतौल/सिंहवाड़ा, हिटी। सिमरी थाना क्षेत्र में बिजली तार की बड़े पैमाने पर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने गत तीन और चार फरवरी की रात 70 पोलों से लगभग 10.5 किलोमीटर में 11 हजार वोल्ट के तार काट लिए। इस घटना में कई किसानों के मोटर पंप की चोरी हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सिंहवाड़ा के कनीय विद्युत अभियंता प्रमोद सिंह ने बताया कि उन्हें 70 बिजली पोलों से 11 हजार वोल्ट के तार चोरी होने की सूचना मिली। इसमें आधा किलोमीटर आईटी केबल और लगभग 3.5 किलोमीटर एचडी लाइन के तार शामिल हैं। कुल मिलाकर अनुमानित 10.5 किलोमीटर के तार की चोरी हुई है। विभाग को इस चोरी से लगभग 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि एफआईआर में 5,10,903 रुपये की क्षति होने की बात बतायी गयी है। इस घटना से लगभग 40 उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.