वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय प्रथम और द्वितीय मं स्टेशनरी सामाग्रियों की खरीद क लिए तीन वर्षों से टेंडर नहीं हो रहा है। इसके चलते प्रिंटर कार्टेज और पेपर सप्लाई का अक्सर संकट बना रहता है। कार्यालय के कर्मचारियों को स्टेशनरी मंगाने के लिए अपनी जेब से रकम खर्च करनी पड़ती है। उनका पैसा महीनों तक डूबा रहता है। भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि स्टेशनरी सप्लाई का टेंडर निकालने का निर्देश जारी कर दिया गया है। स्टेशनरी की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान की मांग को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दिया धरना सिगरा के कार्यालय में दो अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता बैठते हैं। उनके दफ्तरों मे...