बगहा, फरवरी 16 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में ब्लॉक के ठीक सामने अवस्थित साह स्वीट्स एंड किराना स्टोर का लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का सामग्री जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की यह घटना रविबार के देर रात एक व दो बजे रात के बीच की बतायी गयी है ।सूचना पर पहुंची मझौलिया थाना का अग्निशमन और बेतिया की अग्निशमन टीम के सोमबार की सुबह नौ बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।यह किराना और स्वीट्स प्रतष्ठिान पंजाब नेशनल बैंक की मझौलिया शाखा से प्रधानमंत्री आवर्ती ऋण योजना के तहत वत्ति प्रदत था। मझौलिया के व्यवसायी वार्ड नंबर 07 निवासी धनेश साह ने बताया कि बगलगीर की सूचना पर जब वे रात में डेढ़ बजे अपने भाइयों के साथ पहुंचे तो सबकुछ जलकर नष्ट हो गया था। सीओ राजीव रंजन, पीएनबी के ऋण मैनेजर मंजीत कुमार, और मझौलिया पुलिस ने घटना स...